Monday, March 27, 2023
Homeबॉलीवुडमलाइका ने ट्रेडिशनल लुक में लगाया ग्लैमर का तड़का, एक्ट्रेस का व्हाइट...

मलाइका ने ट्रेडिशनल लुक में लगाया ग्लैमर का तड़का, एक्ट्रेस का व्हाइट साड़ी में स्टनिंग लुक फैंस को आया पसंद

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :

Malaika Arora looked Stunning in a White Saree : बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लुक से इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।

व्हाइट साड़ी में मलाइका अरोड़ा का देसी अवतार

दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस सफेद साड़ी में नजर आईं। मलाइका ने ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया है। मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने शिमरी साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस के इस देसी अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Malaika Arora looked Stunning in a White Saree
Malaika Arora looked Stunning in a White Saree

मलाइका अपने ग्लैमरस लुक से बॉलीवुड हसीनाओं को कड़ी टक्कर दे रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने अलग फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अपने स्टाइल से इंडस्ट्री में ट्रेंड सेट करती हैं।

Malaika Arora looked Stunning in a White Saree

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के बाद, एक्ट्रेस की नजदीकियां अर्जुन कपूर से बढ़ने लगी थी। शुरुआत में इस कपल ने अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा। फैन्स को भी मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद है। शादियों के सीजन में कयास लगाए जा रहे है कि ये कपल भी शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंध जाए।

Also Read : पायल रोहतगी-संग्राम सिंह सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे, देखे तस्वीरें

Also Read : मशहूर अभिनेता आलोक नाथ आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं, जानिए उनकी लाइफ की कुछ सुनी-अनसुनी बातें

Connect With Us : TwitterFacebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular