Saturday, April 1, 2023
Homeबॉलीवुडफिल्म ‘शक्तिमान 2’ बनाने जा रही है, रणवीर सिंह निभाएंगे सुपरहीरो शक्तिमान...

फिल्म ‘शक्तिमान 2’ बनाने जा रही है, रणवीर सिंह निभाएंगे सुपरहीरो शक्तिमान का रोल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :

Ranveer Singh will Play the Role of Superhero Shaktimaan : आज हम आपको बॉलीवुड की एक बड़ी खबर बताने जा रहे है कि 90’s के दशक का सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो शो “शक्तिमान” पर फिल्म बनने जा रही है। शक्तिमान फिल्म पर काम भी शुरू कर दिया गया है। मगर क्या आपको पता है कि लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह सुपरहीरो शक्तिमान की भूमिका निभा सकते हैं।

अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म के लिए अभिनेता रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है। वो इसमें मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक इस प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है।

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा था, “कई सालों बाद ये प्रोजेक्ट मेरे हाथ आया है। लोग मुझे ‘शक्तिमान 2’ बनाने के लिए कहते थे। मैं ‘शक्तिमान’ को टीवी पर वापस नहीं लाना चाहता था। मैंने सोनी पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है। ये एक बड़ी फिल्म है, जो कम से कम 300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी”।

Also Read : शिल्पा शेट्टी ने पेरिस वेकेशन से राज कुंद्रा के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की

Also Read : अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का दूसरा गाना ‘कंगन रूबी’ रिलीज

Connect With Us : TwitterFacebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular