Monday, March 27, 2023
HomeबॉलीवुडSidhu Moosewala का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, क्यों लिखा था- '...मुझे गलत...

Sidhu Moosewala का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, क्यों लिखा था- ‘…मुझे गलत मत समझो’

Sidhu Moosewala Last Post

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bollywood News :  मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। सिंगर के निधन के बाद उनके फैंस में मातम छाया है। सिद्धू मूसेवाला के फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वह केवल 28 वर्ष के थे और इतनी कम उम्र में उन्हें गोलियों से भून दिया गया था। यह घटना पंजाब के मानसा जिले के पास की है। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद मनोरंजन जगत में भी मातम छाया है। इस बीच दिवंगत सिंगर का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है।

अपनी दमदार सिंगिंग से फैंस का दिल जीतने वाले सिद्धू मूसेवाला का आखिरी पोस्ट अब चर्चा में है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला का गाना 4 दिन पहले रिलीज हुआ था। उन्होंने अपने गाने का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘भूल जाओ, लेकिन मुझे गलत मत समझो।’ (ਭੁੱਲ ਜਾਂਦੇ ਪਰ ਕੁਜ ਨਹੀਂ ਮੂਹਰੇ ਡੈਵਿਲ ਦੇ ਨੀ ਹਾਣਦੀਏ)

इंस्टाग्राम पर सिद्धू मूसेवाला को 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करे रखा हैं। उनके आखिरी पोस्ट पर भी 10 Million  से ज्यादा व्यूज हैं। फैंस के बीच अब सिद्धू मूसेवाला का पोस्ट वायरल हो रहा है। सिंगर के लास्ट पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं उनके आखिरी ट्विटर पोस्ट की बात करें तो उन्होंने बंदूक के साथ अपनी फोटो शेयर की थी।

Also Read : Sidhu Moosewala वाले का फर्स्ट सांग एंड सांग की लिस्ट

Also Read : जानिए Sidhu Moose Wala का लाइफ स्टाइल, नेट वर्थ, कार, आय, यूट्यूब चैनल के बारे में

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular