Saturday, March 25, 2023
Homeफेस्टिवलजानिए Nirjala Ekadashi 2022 व्रत में क्या करें और क्या न करें?

जानिए Nirjala Ekadashi 2022 व्रत में क्या करें और क्या न करें?

Nirjala Ekadashi 2022 Fasting Rules 

- Advertisement -

ज्येष्ठ मा​ह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत 10 जून को रखा जाएग। सभी एकादशी व्रतों में निर्जला एकादशी को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस व्रत को करने मात्र से आपको सभी एकादशी व्रतों का पुण्य और फल प्राप्त हो जाता है आइए जानते हैं कि सबसे कठिन निर्जला एकादशी व्रत में क्या करें और क्या न करें।

निर्जला एकादशी 2022 पर क्या करें

  1. व्रत के एक दिन पूर्व से मांस, ​मदिरा, तामसिक भोज्य पदार्थों का सेवन बंद कर दें। दशमी के दिन सात्विक भोजन करें।
  2. दशमी के दिन तरल पदार्थ, पानी वाले फल और पानी का सेवन अधिक करें क्योंकि एकादशी को आपको बिना जल के व्रत रखना है। तभी तो इसका नाम निर्जला एकादशी व्रत है।
  3. व्रत वाले दिन जल से भरा हुआ कलश दान करें। प्यासे लोगों को पानी पिलाए। वैसे भी ज्येष्ठ माह में जल दान करने से महापुण्य प्राप्त होता है।
  4. अपने घर की छत या खुले में किसी पेड़ के नीचे पशु-पक्षियों के लिए पानी और दाना की व्यवस्था करें।
  5. इस दिन पूजा के समय निर्जला एकादशी व्रत कथा का श्रवण या पाठ जरूर करें। इससे व्रत का पुण्य फल प्राप्त होता है।

निर्जला एकादशी 2022 पर क्या न करें

1. निर्जला एकादशी व्रत में पानी न पीएं। पानी पीने से आपका व्रत टूट जाएगा। जल दान कर सकते हैं, लेकिन जल ग्रहण नहीं कर सकते हैं।

2. अपने घर पर आए किसी प्यासे व्यक्ति को बिना पानी पिलाएं न भेजें।

Also Read : कब है​ Nirjala Ekadashi 2022 व्रत? जानें पूजा मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय

Also Read : जाने कब से शुरू है Sawan 2022 और सावन सोमवार व्रत की तिथियां, महत्व, व्रत की पूजा विधि

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular