Monday, March 27, 2023
Homeफेस्टिवलरक्षा बंधन का त्योहार कब है, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त,...

रक्षा बंधन का त्योहार कब है, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, डेट और विधि

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2022 Date and Shubh Muhurt : हिंदू धर्म में रक्षा बंधन के पर्व का खास महत्व बताया गया है. इस दिन बहनें अपने प्यारे भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती है। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का वादा करता है और उपहार भी देता है। इस साल राखी का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का त्योहार इसलिए भी खास होने वाला है, क्योंकि इस बार त्योहार रवि योग में मनाया जाएगा। आइए आपको बताते शुभ मुहूर्त के बारे में हैं।

रक्षा बंधन की तिथि

रक्षा बंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार, 11 अगस्त को सुबह 10:38 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, 12 अगस्त को सुबह 07:05 मिनट पर समाप्त होगी। रक्षा बंधन का शुभ पर्व 11 अगस्त को ही मना जाएगा।

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

रक्षा बंधन मनाने की विधि

रक्षाबंधन पर एक थाली में रोली, चन्दन, अक्षत, दही, राखी, मिठाई और घी का एक दीपक रखें। पूजा की थाली से पहले भगवान की आरती करे। इसके बाद भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करवाकर बैठाएं। भाई के माथे पर तिलक लगाएं और फिर राखी बांधें। भाई की आरती उतारने के बाद उसे मिठाई खिलाएं और उसकी लंबी उम्र की कामना करें।

Also Read : जानिए कब है Sawan Ki Shivaratri 2022, जाने सावन शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Also Read : जाने कब से शुरू है Sawan 2022 और सावन सोमवार व्रत की तिथियां, महत्व, व्रत की पूजा विधि

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular