Saturday, April 1, 2023
Homeजयपुरराजस्थान के दौरे पर अमित शाह, जयपुर में नॉर्थ जोनल काउंसिल बैठक...

राजस्थान के दौरे पर अमित शाह, जयपुर में नॉर्थ जोनल काउंसिल बैठक में राज्यों के CM के साथ करेंगे कई मुद्दों पर बात

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज राजस्थान के दौर पर जयपुर पहुंच गए है। आज अमित शाह यहां नॉर्थ जोनल काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे है। इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

इसके साथ कि पंजाब के सीएम, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के उप राज्यपाल भी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में राज्यों के लॉ एंड ऑर्डर और राज्यों के सीमा विवाद के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

बैठक में ERCP का मुद्दा उठा सकते हैं CM गहलोत

माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ईस्टर्न राजस्थान नहर प्रोजेक्ट (ERCP) पर अपनी बात रख सकते है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भांखड़ा-व्यास मैनेजमेंट बोर्ड में राजस्थान को मेंबर बनाने का मुद्दा भी उठा सकते हैं। जानकारी के अनुसार बैठक करीब तीन घंटे तक चलेगी। बैठक में राज्यों के करीब 60 से ज्यादा जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे।

वहीं बैठक में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर भी पहुँच गए हैं। दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल की जगह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मौजूद हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह उनकी कैबिनेट के मंत्री प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए हैं। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी नहीं पहुंचे। सिन्हा अमरनाथ त्रासदी के चलते नहीं आ पाए।

प्रदेश बीजेपी नेताओं से मिलेंगे शाह

इस बैठक के बाद शाह BJP प्रदेश मुख्यालय जा सकते हैं। शाह करीब दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच BJP प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश BJP नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। प्रदेश BJP नेताओं के साथ इस बैठक में शाह राष्ट्रपति चुनाव से लेकर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही तैयारियां पर चर्चा चर्चा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : अमरनाथ हादसे में राजस्थान के दो लोगों की मौत, दूसरों को बचाते-बचाते खुद पानी में बहे रिटायर्ड CI

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular