Tuesday, May 30, 2023
HomeजयपुरRajasthan: सुसाइड के 9 माह बाद पुलिस ने की कार्रवाई, जानिए क्या...

Rajasthan: सुसाइड के 9 माह बाद पुलिस ने की कार्रवाई, जानिए क्या हैं पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: राजस्थान के कोटा के कुन्हाड़ी में एक युवक ने 8 माह पहले सुसाइड किया। जिसमें पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर लिया। सुसाइड नोट होने के बावजूद भी पुलिस 8 महीने से घटना को टालती जा रही है और अब 8 महीने बाद एसपी शरद चौधरी के कहने पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी

घटना के मामले में मृतक की मां रामकल्याणी चित्तौड़ा ने एसपी के पास शिकायत की गुहार लगायी थी। जिसके बाद एसपी शरद चौधरी के कहने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर के मुताबिक रामकल्याणी के बेटे अभिनव चित्तौड़ा ने 24 अगस्त 2022 को फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले अभिनव ने सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें ममता गुप्ता दयाराम, दिनेश राठौर, मनीष, महेन्द्र खंडेलवाल, अंतिमा, फैजान समेत कई नाम लिखे थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी हैं।

पुलिस ने अभिनव का मोबाइल जब्त कर लिया

पुलिस को मिले सुसाइड नोट के मुताबिक इन 9 व्यक्तियों द्वारा परेशान किया गया। जिस वजह से परेशान होकर अभिनव ने सुसाइड कर लिया। एफआईआर में बताया कि पुलिस ने अभिनव का मोबाइल जब्त कर लिया। जिसमें उन व्यक्तियों के अलावा अन्य कई व्यक्तियों से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है और साथ में व्हाट्सएप कॉल, चैटिंग भी मोबाइल में मिली हैं। उपरोक्त व्यक्तियों पर अभिनव को रुपयों के लेनदेन व अधिक ब्याज दर लेकर परेशान करने का आरोप भी है।

REPORT BY Kashish Goyal 

ALSO READ: Bharatpur: तेज आंधी के कारण टूटकर गिरा 33 केवी लाइन का तार, 12वीं क्लास के छात्र की करंट लगने से हुई मौत

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular