Bundi: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला आज केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। कापरेन में बिरला ने जाग्रत बुद्धि वाले लोगो से संवाद किया। इस दौरान स्पीकर बिरला ने कहा कि तेजी से समय बदल रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन सकारात्मक बदलाव के संवाहक बनें। शहर के मेगा हाइवे बायपास निखिल एग्रो पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि
आम जनता के भविष्य को आनंदमय बनाने के लिए चिंता दिखाई देनी चाहिए।
आपस मे मिलकर क्षेत्र की प्राथमिकता को तय करें
आपस मे मिलकर क्षेत्र की प्राथमिकता को तय करें। जाग्रत बुद्धि वाले लोगो के साथ क्षेत्र के सम्पर्क में रहने पर आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलेगी। जरूरतमंद लोगो को सही समय पर सही मदद मिल सकेगी। जनता के बीच यह संवाद जितना समृद्ध होगा लोगो को उतना ही लाभ मिलेगा। नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने में जन प्रतिनिधियों को भी आसानी होगी।
क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांगो को लेकर ज्ञापन भी दिये
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज में अंतिम पड़ाव पर बैठे व्यक्ति के जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति का विकास होना चाहिए। क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा, मंडल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा ने भी सम्बोधित किया। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांगो को लेकर ज्ञापन भी दिये।
ट्रेक्टर ट्रोली की चपेट में आने से छात्रा की मौत
शहर में दो दिन पहले मुख्य सड़क पर ट्रेक्टर ट्रोली की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो जाने पर मृतक छात्रा के घर पहुँच कर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने परिजनों को सांत्वना दी और हादसे की जानकारी ली। हर सम्भव करने का भरोसा दिया।