Saturday, April 1, 2023
Homeकाम की बातचॉकलेट का अधिक सेवन भी हो सकता है हानिकारक, जाने इससे होने...

चॉकलेट का अधिक सेवन भी हो सकता है हानिकारक, जाने इससे होने वाले नुकसान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Health News: चॉकलेट बच्चों से लेकर युवतियों तक हर कोई खाना पसंद करता है। जिसे आज खाने के साथ-साथ त्योहारों पर गिफट के रूप में दिया जाने लगा है। चॉकलेट में पाए जाने वाले अलग-अलग फलेवर हमें अपनी तरफ आर्कषित करते है। चॉकलेट एक ऐसी चीज है, जिसे आमतौर पर दुनियाभर में सभी लोग पसंद करते है।

इसका सेवन हम मूड खराब होने पर भी कर सकते है। जिससे अच्छा महसूस होता है। डार्क चॉकलेट के सेवन से इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स शरीर की फ्री-रैडिकल्स से लड़ने में असरदार होता है। जिसके अधिक खाने से शरीर में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वजन करना है कम तो न करें चॉकलेट का अधिक सेवन

चॉकलेट के अधिक सेवन से हमें अनेको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। चाकॅलेट में इस्तेमाल होने वाले दूध और चाकॅलेट पाउर्ड ये सभी हमारे शरीर को अधिक लाभ नहीं होता है। एक 44 ग्राम की चॉकलेट बार में 235 कैलोरीज, 13 ग्राम फैट्स और 221 ग्राम चीनी होती है।

जिसके ज्यादा खाने से शरीर का वजन बढ़ाने लगता है। चॉकलेट में मिलने वाली चीनी में किसी भी प्रकार के पोषण तत्व नहीं होता है। जिसके कारण हमारे शरीर के ब्लड शुगर स्तर को भी बढ़ा देती है। जो हमारे लिए डायबिटीज का खतरा भी बढ़ाती है। यदि आप अपने शरीर का वजन को कम करना चाहते है तो चॉकलेट के सेवन को नहीं करें।

दिल की बीमारी के लिए हानिकारक

चॉकलेट के अधिक सेवन से दिल से जूड़ी बिमारियों हो सकती है। चॉकलेट बार में 13 ग्राम वसा में से 8 ग्राम संतृप्त वसा से आता है जो रक्त कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। हमारे शरीर में कॉलेस्ट्ऱोल की बढ़ी हुई मात्रा दिल की बीमारियों का कारण बन सकते है।

घबराहट और बेचैनी होना

चॉकलेट में पाए जाने वाले कैफीन एक संघटक होता है, जो हमारे शरीर में ऊर्जा को बढ़ाता है। जिसके सेवन से अपने खराब मूड को भी सही कर सकते है। इसके सेवन से हमें किसी भी प्रकार का कोई पोषण तत्व नहीं मिलते है। चॉकलेट से बने किसी भी चीज को अधिक खाने से कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से हृदय से संब्धीत रोगियों में दिल की धड़कनों का बढ़ना अन्द्रिा का होना इससे चिंता,बेचैनी जैसी दिक्कत भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें : सारा दिन ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए और वजन घटाने में मदद करेगा प्रोटीन सलाद, इस आसान तरीके से बनाएं

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular