Monday, June 5, 2023
Homeकाम की बातJhalawar: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मजदूर दिवस पर किया श्रमदान, कहा-‘यह...

Jhalawar: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मजदूर दिवस पर किया श्रमदान, कहा-‘यह मज़बूत जोड़ है टूटेगा नहीं’

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jhalawar: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने श्रमिक दिवस के अवसर पर उनके विधानसभा क्षेत्र की झालरापाटन तहसील के देवनगर गाँव में श्रमदान कर मज़दूर दिवस मनाया और मज़दूरों को शुभकामनाएँ दी। इस दौरान राजे ने एक ग्रामीण के निर्माणाधीन मकान में लगने वाले टीन शेड के पिल्लर की ईंट से चिनाई की।

पिल्लर की एक फ़ीट ऊँची चिनाई की

पूर्व सीएम ने कारीगर के हाथ से करनी ली और सीमेंट बजरी के मसाले से ईंटों की चिनाई की। उन्होंने सिर्फ़ रस्म अदायगी ही नहीं की, पिल्लर की एक फ़ीट ऊँची चिनाई की।

इस दौरान राजे ने कहा कि मजदूरों के हुनर और परिश्रम के कारण ही भारत की स्थापत्य कला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आप मज़दूर ही हमें चैन से सोने के लिए छत देते हैं। आप ही हो जो सबके ख़्वाबों को पूरा करते हो। आपके बिना देश का विकास संभव नहीं है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लिया

राजे के साथ उनके पुत्र व स्थानीय सांसद दुष्यंत सिंह भी थे। उन्होंने भी श्रमदान किया। राजे ने भी माँ-बेटों से वादा किया कि मकान बनने के बाद वे यहाँ छाछ पीने ज़रूर आयेंगी। आज राजे ने क़रीब दो दर्जन गाँवों का दौरा किया। दाँगी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लिया।

ALSO READ: अजमेर में कुएं में मिला युवती शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular