Kota: प्रदेश की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी आंदोलन में जुटी है। कोटा में 3 मई को बीजेपी बढ़ा प्रदर्शन करेगी। इस जनाक्रोश महाघेराव में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के समेत स्थानीय विधायक, जिलाध्यक्ष, बीजेपी प्रदेश और मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं
कोटा बीजेपी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहा कि जनता पिछले साढ़े चार साल की काग्रेंस की सत्ता से परेशान हो चुकी हैं। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन कानून की व्यवस्था के नाम पर कुछ नही हैं। सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के बजाय भ्रष्टाचारियों को बढावा दे रही है।
गहलोत सरकार सिर्फ अपनी सत्ता को बचाने में लगी हैं
गहलोत सरकार सिर्फ अपनी सत्ता को बचाने में लगी हैं। योजनाओं के नाम पर सरकार जनता को गुमराह करने में लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ तीन मई को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर आंदोलन किया जाएगा।
समय-समय पर प्रेस वार्ता भी की जाएगी
विधानसभा चुनाव होने तक कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां सहित पूरे हाड़ौती में बीजेपी द्वारा धरना प्रर्दशन किया जाएगा। जनता के बीच केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां ले आएगें। जिलों में सड़क पर उतरकर बीजेपी और पार्टी के अलग-अलग मोर्चों को हर महीने कोई न कोई आंदोलन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रेस वार्ता भी समय-समय पर की जाएगी।