Monday, June 5, 2023
Homeकाम की बातPitambara Peeth: वसुंधरा के साथ शिवराज ने खींचा पीतांबरा माई का रथ,...

Pitambara Peeth: वसुंधरा के साथ शिवराज ने खींचा पीतांबरा माई का रथ, काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा पीतांबरा लोक

- Advertisement -

Pitambara Peeth: मध्यप्रदेश के दतिया में पीतांबरा पीठ में भी पीतांबरा माई महालोक बनने का सपना जल्द ही पूरा होगा। पीतांबरा प्राकट्योत्सव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की।इससे पहले उन्होंने पीतांबरा माई का रथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (former Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje) के साथ मिलकर खींचा।

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा पीतांबरा लोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोक बनाने की बात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा हैं। महाकाल में महालोक बन गया और काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर बन गया। पीताम्बरा माई महालोक भी जल्द बन जाए ऐसी मैया की इच्छा है। नरोत्तम जी काहे की चिंता हैं, हम पर तो माई की कृपा है। पैसे की कमी कभी नहीं आती।

कृपा तो माई की ही है

23 हजार करोड़ का बजट तब मिला जब हम आए थें। वही इस बजट को हम 2012 में एक लाख करोड़ रुपये के आगे ले गए। इस बार का बजट 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपये का पेश किया हैं। कृपा तो माई की ही है। माई तेरा तुझको अर्पण। क्या लागे मेरा। जो बनाना है, बनवा लो मां। क्या बनाना है, वह तय करना होगा। क्या बनाना है और कैसे बनाना है, संतों और अन्य लोगों के साथ मिलकर यह गृहमंत्री जी ही तय करेंगे।

हे मां, कृपा की बरसात करना

दतिया में एयरपोर्ट बनें एसी मेरी इच्छा हैं। भारत सरकार से हम बात करेंगे। हे मां, कृपा की बरसात करना। वसुंधरा राजे ने इसकी महिमा बताई। मां, यह दतिया है। हर घर मेहमानों से भरा है। होटल खुला हुआ है। भंडारे चल रहे हैं। आनंद की वर्षा हो रहा है। यह सब तेरी ही कृपा है मां। ऐसी ही अभूतपूर्व अपनी दतिया बनी रहे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular