Monday, June 5, 2023
Homeकाम की बातWeather Forecast: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में चलेगी लू,...

Weather Forecast: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में चलेगी लू, क्या है मौसम विभाग का ताजा अनुमान?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में रविवार को लू की स्थिति बने रहने की आशंका है।

हीटवेव हवा के तापमान की एक स्थिति है

IMD के अनुसार, हीटवेव हवा के तापमान की एक स्थिति है जो उजागर होने पर मानव शरीर के लिए घातक सिद्ध हो जाती है। जब किसी स्टेशन का ज्यादातर तापमान मैदानी इलाकों के लिए कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच जाता है तब गर्मी की लहर को माना जाता है।

पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-उत्तर-पश्चिम के आसपास चक्रवात मोचा हैं

पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-उत्तर-पश्चिम के आसपास जो चक्रवात मोचा हैं, उसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ने साथ ही म्यांमार और बांग्लादेश के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तर म्यांमार के तटों को पार करने की आशंका जताई है। जो रविवार के आसपास सितवे के करीब है। हवा की गति 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दोपहर में चल सकती हैं।

ALSO READ: राजस्थान की जनता को सौगात, 14 लाख किसानों को मिलेगा फ्री बिजली

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular