Monday, June 5, 2023
HomeNationalकानून व्यवस्था को लेकर CM गहलोत ने बुलाई बैठक, अधिकारियों को दिए...

कानून व्यवस्था को लेकर CM गहलोत ने बुलाई बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

- Advertisement -

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सीएम गहलोत ने विभिन्न परिस्थितियों और घटनाओं में शव को लेकर धरने पर बैठने, रास्ता रोकने और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने जैसे मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पीड़ित परिवार को गुमराह किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के प्रति भड़काने का कार्य किया जाता है। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ती है।

सीएम गहलोत ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस और प्रशासन को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। गहलोत ने विभिन्न परिस्थितियों एवं घटनाओं में शव को लेकर धरने पर बैठने, रास्ता रोकने तथा कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त की। बता दें ऐसे स्थिति में वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य जुटाकर आरोपितों को सजा दिलवाई जाए।

अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में हासिल की कामयाबी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नासिर और जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस की सजगता को सराहा। बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की टीम ने सात राज्यों में छापेमारी की तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular