इंडिया न्यूज, Punjab News: पंजाबी गायक गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सिद्धू पर हमलावरों ने मानसा के एक गांव में फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई।
वहीं उनके 2 साथी भी इस हमले में घायल हो गए। वहीं हाल ही में पंजाब में आप सरकार ने सिद्धू की सिक्योरिटी में कटौती की थी। इससे पहले सिद्धू के पास करीब 8 से 10 गनमैन थे। लेकिन सिक्योरिटी कम करने के बाद 2 ही गनमैन रह गए थे।
कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़े थे सिद्धू
सिद्धू मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने ने मानसा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें : जयपुर एयरपोर्ट पर 1.22 करोड़ के सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार, प्रेस में छूपा रखा था सोना