इंडिया न्यूज़, Sidhu Moosewala Net Worth: सिद्धू मूसेवाला एक पंजाबी गायक है। उनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्ध है। सिद्धू मूसेवाला का जन्म मानसा के गांव मूसा में 13 जनवरी 1990 को हुआ था। उन्होंने कई मशहूर पंजाबी गायकों के लिए गाने भी लिखे। उसके बाद सिद्धू मूस वाला ने खुद गाने का फैसला किया और कनाडा में रहते हुए अपना पहला गाना G Wagon गाया। आज हम उनकी नेटवर्थ के बारे में बात करेंगे।
यह है सिद्धू मूसेवाला की नेटवर्थ
सिद्धू मूसेवाला भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में लाइव शो करते है। इसके साथ ही उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला गानों और लाईव शो से सलाना 8.5 करोड़ रूपए कमाई कर लेते हैं। इसमें उनके गानों, ब्रांड और लाईव शो से हुई कमाई शामिल है।
इतनी है सिद्धू मूसेवाला की कुल संपत्ति
सिद्धू मूसेवाला की कुल संपत्ति करीब 35 करोड़ रुपये है। सिद्धू भारत की सबसे पसंदीदा हस्तियों में से एक है जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 तक सिद्धू की कुल सम्पति $ 5 मिलियन अमरीकी डालर है। जो कि भारतीय रुपये में 35 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, फायरिंग में 2 साथी भी घायल