Tuesday, May 30, 2023
Homepoliticsप्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राजस्थान के दौरे पर...

प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राजस्थान के दौरे पर पहुंची, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के राजस्थान दौरे पर आई हैं। प्रियंका चार्टर्ड प्लेन से कर्नाटक के हुबली से जयपुर पहुंची हैं। बता दें कि जयपुर पहुंचने पर बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। लेकिन प्रियंका गांधी जयपुर एयरपोर्ट से सीधे सवाईमाधोपुर रवाना हो गईं। बता दें कि प्रियंका गांधी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान भी सवाईमाधोपुर आई थीं। उसके बाद अब पांच महीने बाद वे दौरे पर आई हैं।

चुनावी को लेकर होंगी चर्चा

प्रियंका कर्नाटक में लगातार चुनावी सभाएं कर रही थीं। कर्नाटक के चुनावी दौरे में प्रियंका के भाषण चर्चा में रहे हैं। चुनावी दौरे के बाद वे राजस्थान आई हैं। बता दें कि प्रियंका का दिन सवाईमाधोपुर रुकने का कार्यक्रम है। वे रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी करेंगी। निजी दौरा होने के कारण वे नेताओं से नहीं मिलेंगी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular