Saturday, June 10, 2023
HomepoliticsVasundhara vs Pilot: भैरोसिंह शेखावत के जन शताब्दी समारोह में पूर्व CM...

Vasundhara vs Pilot: भैरोसिंह शेखावत के जन शताब्दी समारोह में पूर्व CM राजे का सम्बोधन, कहा- भैरों सिंह के कई पूर्व CM से अच्छे सम्बन्ध थे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Vasundhara vs Pilot: राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सीकर के खाचरियावास में स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत के जन शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए उद्बोधन में कहा कि भैरों सिंह के सभी पार्टियों के राजनेताओ के साथ अच्छे सम्बन्ध थे।

जोशी जी के घर अगले आधे घंटे में पहुंच गए

पूर्व सीएम स्वर्गीय हरिदेव जोशी जब SMS में भर्ती हुए, तब भैरों सिंह मुख्यमंत्री थे। भैरों सिंह, जोशी के पास रोज हॉस्पिटल जाकर उनकी सेहत की जानकारी लेते थे। एक बार जोशी ने शेखावत से कहा, आपसे मिलना के लिए सीएमओ आ जाऊं? तो उन्होंने मना कर दिया था। लेकिन वे जोशी जी के घर अगले आधे घंटे में पहुंच गए।

कांग्रेस के कई नेताओं से अच्छे व्यवहार थे

भैरों सिंह जी के जोशी से ही नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिया समेत कांग्रेस के कई नेताओं से अच्छे व्यवहार थे। इसका ये मतलब नहीं है कि वे आपस में मिले हुए थे। बल्कि जब भी संगठन की बात आती है तो भैरों सिंह जी उनके ख़िलाफ़ चट्टान की तरह खड़े हो जाते थे।

मुझे प्रदेश की पहली मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला

वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे झालावाड़ भेजने के मामले में भैरोसिंह जी की दूर दृष्टि थी। उन्ही की वजह से मुझे प्रदेश की पहली मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। भैरोसिंह जी कहते थे कि मुश्किलों में ही अपने और परायों की पहचान होती है।

ALSO READ: कोर्ट के निर्देश पर रंधावा के खिलाफ केस, पुलवामा हमले पर उठाये थे सवाल

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular