Monday, June 5, 2023
Homeराजस्थानBharatpur Fire: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, कंप्यूटर और डॉक्यूमेंट...

Bharatpur Fire: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, कंप्यूटर और डॉक्यूमेंट जलकर खाक

- Advertisement -

Bharatpur Fire: भरतपुर शहर में मंगलवार की सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अचानक आग लग गई। बिल्डिंग से धुआं निकलता देख आस पास हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

आखिरकार आग कैसे लगी

फिलहाल पुलिस की टीम जांच करने में लगी हैं कि आखिरकार आग कैसे लगी हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी भी आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। नुकसान कितना हुआ हैं आधिकारी इसका अंदाजा लगा रहे हैं।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि कंप्यूटर भी जल गए हैं और बैंक में रखे काफी डॉक्यूमेंट भी जल चुके हैं। फिलहाल कैश तक आग नहीं पहुंच पाई, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे ज्यादा नुकसान नही हो पाया था।

आग लगने का सही कारण का पता नही चल पाया

कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि लक्ष्मण मंदिर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आग लग गयी थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को स्थानीय लोगों ने जानकारी दे दी। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल, आग लगने का सही कारण का पता नही चल पाया। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है।

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular