Saturday, March 25, 2023
Homeराजस्थानहनुमानगढ़: सिलेंडर में लगी आग, बुझाने आए दो पड़ोसी और महिला झुलसी

हनुमानगढ़: सिलेंडर में लगी आग, बुझाने आए दो पड़ोसी और महिला झुलसी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Hanumangarh News: जिले के संगरिया थानाक्षेत्र के गांव हरिपुरा में आज गैंस सिलेंडर में आग लगने की वजह से महिला सहित तीन लोग झुलस गए। घर मे लगी सिलेंडर में आग लगने के बाद दो पड़ौसी आग बुझाने के लिए भागे तो दोनो बुरी तरह से झुलस गए।

वहीं महिला भी झुलस गई। आग लगने से झुलसे दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। दोनों की गम्भीर हालात को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। तो वहीं महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

पाइप लिकीज होने को बताया जा रहा है आग लगने का कारण

जिला अस्पताल चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अंग्रेज सिंह ने बताया की सुबह 10 बजे जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में दो आग से झुलसे व्यक्तियों को भर्ती करवाया गया। एचसी अंग्रेज सिंह ने बताया कि घर मे लगे गैंस सिलेंडर की पाइप लिकीज होने के चलते सिलेंडर में आग लग गयी।

आग बुझाने के दौरान दिनेश पुत्र दिलीप कुमार मेघवाल निवासी भाखरावाली और फौजी भाट पुत्र महेन्द्रराम भाट निवासी हरिपुरा बुरी तरह झुलस गए। दोनो झुलसे व्यक्तियों को जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती में करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनो ज्यादा झुलसे दिनेश व फौजी भाट को हाई सेंटर रैफर कर दिया गया।

आग लगने से मचा शोर-शराबा तो मदद करने गए पडोसी

आग से झुलसे फौजी भाट के भाई नरेश बताया कि हरिपुरा गांव में विष्णु पुत्र गोपीराम भाट निवासी वार्ड 8 हरिपुरा के घर मे सिलेंडर में आग लग गयी। सिलेंडर में आग लगने का कारण पाइप लिकीज बताया जा रहा है। आग लगने से घर मे शोर-शराबा होने लगा तो विष्णु भाट के पड़ौस में रहने वाला उसका भाई फौजी भाट और दिनेश कुमार दौड़ कर पहुंचे तो सिलेंडर में आग लगी हुई थी।

सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के चक्कर मे दोनो बुरी तरह झुलस गए। नरेश ने बताया कि इस दौरान उसकी चाची बिरमा देवी भी थोड़ी झुलस गई। उसके भाई ने बताया कि इसी 31 मई को भाई फौजी भाट की शादी हुई थी शादी के बाद घर के सभी रिश्तेदार कल ही गए थे लेकिन आज सुबह ये घटना हो गयी। फिलहाल फौजी भाट को उसके परिजन जयपुर ले कर गए हैं आगे का इलाज जयपुर ही कराएंगे।

ये भी पढ़ें : धौलपुर से लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस ने दो गुर्गों पकड़े, 15 -15 हजार था दोनों पर इनाम

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular