Saturday, April 1, 2023
Homeराजस्थानराजस्थान में लोगों को गर्मी से राहत नहीं, तापमान में होगी बढ़ोतरी

राजस्थान में लोगों को गर्मी से राहत नहीं, तापमान में होगी बढ़ोतरी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में लोगों को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नौतपा के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेशवासियों को इस गर्मी अभी कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कई जगहों पर हीटवेव भी चल सकती है।

आगे भी होगी तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिसके चलते प्रदेश के लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आज यानि मंगलवार को भी प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में तेज हवाएं चल सकती है।

इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है। वहीं मानसून भी 20 जून तक राज्य में प्रवेश कर सकता है। इस बार मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। तो कुछ हिस्सों में सामान्य और सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें : पैतृक गांव में किया गया सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular