इंडिया न्यूज़, Jaipur News: कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का कल यानि 7 सितम्बर को जन्मदिन है। वहीं अपने जन्मदिन से एक दिन पहले सचिन आज अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे। आज राजधानी जयपुर में उनके समर्थक जुटने भी शुरू हो गए हैं।
प्रदेश से हर जगह से लोग पायलट के जन्मदिन की बधाई देने पहुंच रहे हैं। उनके सिविल लाइंस बंगले पर तो आज सुबह से समर्थक आना शुरू हो गए हैं। आज सुबह उनियारा विधायक हरीश चंद्र मीणा, नीक का थाना विधायक सुरेश मोदी भी सचिन को बधाई देने उनके बंगले पर पहुंचे।
7 सितंबर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
सचिन पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर को है। वहीं इसके साथ ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भी उसी दिन से शुरू होगी। इसलिए जन्मदिन से एक दिन पहले सचिन अपने समर्थकों से मिल रहे हैं। 7 सितंबर को पायलट इस यात्रा में शामिल होने कन्याकुमारी जाएंगे। आज पायलट के समर्थकों ने प्रदेश भर में कार्यक्रम रखे हैं। ब्लड डोनेशन कैंप सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पिछले लम्बे समय से पायलट के पास कोई पद नहीं
पूर्व सीएम सचिन पायलट के पास पिछले लंबे समय से को पद नहीं है। वे काफी समय से सत्ता या संगठन में अपनी भूमिका दिए जाने का इंतजार है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर कोई फैसला आ सकता है। और उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह भी बताया जाता है कि हाईकमान के स्तर पर इस मामले में चर्चा हाे चुकी है।
वहीं जब से कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की घोषणा हुई है। उस समय से ही पायलट समर्थक काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं और उनके समर्थन में बयान भी दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर उन्होंने ने कहा था कि 22 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। जो है, वो सामने आ जाएगा।
ये भी पढ़ें : राजस्थान में बिजली का संकट के चलते हो रही 4-5 घंटे तक अघोषित कटौती, आगे और बढ़ सकती है मांग