Tuesday, May 30, 2023
Homeराजस्थानजयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, आज से काम पर...

जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, आज से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jaipur: राजस्थान के जयपुर में पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब समाप्त हो गई है। बता दें, सचिवालय में एलएसजी सचिव जोगाराम व अन्य अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद संयुक्त वाल्मीकि एवं श्रमिक संघ ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। आज से कर्मचारी काम पर लौटेंगे। चार दिन से करीब 6 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। इसी बीच, कर्मचारियों की लगभग सभी मांगों पर सहमति बनी है।

सरकार ने दिए निर्देश

वहीं सरकार ने साफ कर दिया है कि 30 हजार सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाएगी। खास तौर पर संविदा व अन्य तरीके से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। हड़ताल पर चल रहे किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं करेगी। इससे पहले सुबह सीएम गहलोत ने एलएसजी अधिकारियों के साथ बैठक कर हड़ताल को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। बता दें कि सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। इस वजह से शहर के सड़कों पर 4 हजार टन से ज्यादा कचरा पड़ा हुआ है। जिस वहज से अब सफाई होंगी।

लोगों ने कचरा जलाना शुरू कर दिया था

कचरे से निजात पाने के लिए लोगों ने कचरा जलाना शुरू कर दिया है। वहीं चांदपोल बाजार में देर रात किसी ने कचरे में आग लगा दी। आग का फ्लो तेज हुआ और दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि पास की प्लाइवुड की दुकान तक लपटें नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें, मांगें नहीं मानने से नाराज कर्मचारी सीएम गहलोत आवास के घेराव की तैयारी कर रहे थे। कर्मचारी लगातार सीएम से वार्ता की बात भी अड़े थे। इस वजह से सरकार को नरम रुख अख्तियार करना पड़ा है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular