Saturday, March 25, 2023
Homeसरकारी नौकरियांराजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथि जारी, जाने क्यों रद्द हुआ...

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथि जारी, जाने क्यों रद्द हुआ था एग्जाम 

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, Rajasthan Constable Exam 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 14 मई को दूसरी पारी पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया था। वहीं अब कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयुपर ने इस परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 22 जून 2022 को किया जाएगा। बता दें कि 14 मई को सेकेंड शिफ्ट का पेपर समय से पहले खोले जाने से आउट हो गया था। इस पारी में करीब 2 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

जाने क्या है पूरा मामला

बता दें कि राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 13 मई से 16 मई तक किया गया था। वहीं हर दिन यह पेपर दो पारियों में आयोजित किया गया था। वहीं 14 मई को दोपहर के बाद यानि दूसरी पारी का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद केवल इस पारी के पेपर को रद्द कर दिया गया था। जिस पारी का पेपर लीक हुआ था। उस पारी के उम्मीदवारों का पेपर दोबारा लिया जाएगा। वहीं अब इस पेपर की तारीखा जारी कर दी गई है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशानिर्देश

उम्मीदवारों को समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके साथ ही अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। इसके आरिजनल पहचान पत्र भी ले जाएं। जिस पर आपका फोटा लगा हो। आपको परीक्षा लिखने के लिए पारदर्शी बॉलप्वॉइंट पेन भी लेकर जाना होगा। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें की हाथ के अंगूठे पर मेहंदी, स्याही या अन्य कोई निशान न लगा हो।

ये भी पढ़ें : राजस्थान कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक, रद्द की गई परीक्षा, लाखों अभ्यार्थियों पर होगा इसका असर

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular