Tuesday, May 30, 2023
HomeUncategorizedPolitics: BJP नेता ने काग्रेंस पर कसा तंज, कहा- सरकार में नायक...

Politics: BJP नेता ने काग्रेंस पर कसा तंज, कहा- सरकार में नायक नहीं खलनायक हूं मैं का खेल चल रहा है

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Politics: राजस्थान के सवाई माधोपुर में गुरुवार को भाजपा ने जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम का आयोजन किया। राजस्थान सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं ने जमकर हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई भाजपा नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

बजरंगी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करती हैं

सीपी जोशी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर पहुंचे। आम सभा को सम्बोधित करते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, कुशासन, दुराचारसे भरी है। कांग्रेस जनता को हर मुद्दे पर गुमराह कर रही है। जोशी ने कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने पर कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने पर जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यही बजरंगी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करती हैं।

‘नायक नही खलनायक हूँ मैं’

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में सचिन पायलट के कहने पर जिन लोगो ने वोट दिया, गहलोत सरकार उन लोगो को गद्दार मान रहीं हैं। ‘नायक नही खलनायक हूँ मैं’ का राजस्थान सरकार मे खेल चल रहा हैं।

पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओ में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने गए बीजेपी नेता को रोकने के लिए पुलिस ने कलेक्ट्रेट पर बेरिकेड्स लगा दिया। लेकिन गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल समेत कई भाजपा नेता बेरिकेड्स पर चढ़कर कलेक्ट्रेट में कूद गए। इस दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओ में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

ALSO READ: BJP नेता कृपाल जघीना हत्याकांड में गवाहों को मिल रहीं धमकियां, परिजनों ने एसपी ऑफिस में किया हंगामा

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular